Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के साउथ सिविल लाइन में एक मकान से निकला खतरनाक सांप,पार्षद की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लिया कब्जे में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के साउथ सिविल लाइन में एक खतरनाक सांप निकलने से हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों ने तुरन्त ही इसकी सूचना अपने वार्ड के पार्षद डॉ नवनीत शर्मा को दी।मौके पर पहुंचे पार्षद ने खतरनाक सांप को देखते ही तुरंत ही मौके पर वन विभाग की टीम को बुला लिया जिसके बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम को सांप को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ी।इस दौरान वन विभाग की टीम ने बताया कि पकड़ा गया सांप बहुत ही खतरनाक है जो रसल वाईपर प्रजाति का है ।

सांप निकलने की सूचना से क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।इस दौरान पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी खतरनाक सांप निकल चुके हैं वन विभाग की टीम को इस क्षेत्र में रेस्क्यू करना चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369