Jan Mudde

No.1 news portal of India

पाडली तेलीवाला गांव में प्रमुख समाजसेवी आलम ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर, सैंकड़ो ग्रामीणों ने उठाया कैम्प का लाभ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के पाडली गुर्जर तेलीवाला गांव में एक निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खून की जांच से संबंधित सीबीसी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, केएफटी,और ब्लड शुगर थायराइड और ईसीजी जैसी जांच स्वास्थ्य शिविर में की गई हैं। कैंप में गांव के सभी अस्वस्थ लोगों के लिए निशुल्क दवाई वितरण भी की गई । स्वास्थ्य कैम्प के आयोजक एवं प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आलमगीर ने बताया की पाडली गुज्जर तेलीवाला गांव में पहली बार इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिससे यहां की जनता को भरपूर लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि किसी को नया जीवन देने से बेहतर कुछ और हो नहीं सकता। वह हमेशा ज़रूरतमंद लोगों की इसी तरह से सेवा करते रहेंगे। आगे भी प्रत्येक सप्ताह फ्री मैडीकल कैम्प लगते रहेंगे। तीन डॉक्टरों का पैनल इस कैम्प में लगातार उपलब्ध रहेगा।आज के इस कैम्प से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल आज सुबह सवेरे से ही कैंप पर जांच कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी जहां डॉक्टरों की टीम ने लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाई भी उपलब्ध कराई।आलमगीर के द्वारा बताया गया कि वह प्रत्येक सप्ताह इस कैंप को लगाते रहेंगे और आगे भी क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर फिरोज अली, जीशान अली, कामिल, वासिल मास्टर, इरशाद, वाजिद अली, सलमान, सनावर,शादाब आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369