Jan Mudde

No.1 news portal of India

धनतेरस के मौके पर झबरेड़ा कस्बे के बाज़ार भी नई नई लाइटों से जगमगाये,नगर पंचायत के प्रयासों से बाज़ार बने बेहद खूबसूरत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

दीपावली के त्यौहार को लेकर जहां लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने और संवारने में लगे हैं वहीं नगर पंचायत झबरेड़ा ने कस्बे के बाजारों को सजाने का काम किया है। झबरेड़ा के बाजारों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है लड़ियों और लाइटिंग से पूरा कस्बा जगमगा रहा है। धनतेरस के मौके पर लोग घरों से बाज़ार में जाकर खरीदारी कर रहे हैं। हरिद्वार ज़िले की पहली नगर पंचायत है जिसने धनतेरस के मौके पर कस्बे को नए आयाम दिए हैं पूरा झबरेड़ा कस्बा लाइटों से जगमगा रहा है।

गौरतलब है कि दीपावली के मौके पर इस बार कस्बे के लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है हालांकि नगर पंचायत झबरेड़ा वैसे तो पिछले चार सालों से कस्बे को स्वच्छ,सुंदर और हरा भरा बंनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन वहीं ईद ,होली दीपावली जैसे त्यौहार को लेकर नगर पंचायत द्वारा विशेष इंतजाम किए जाते हैं।इस बार भी पिछली बार की तरह नगर को बेहद खूबसूरती और सुंदरता के साथ सजाया गया है।कस्बे के बाज़ार लोगों को बेहद प्रभावित कर रहे हैं।बाजारों में लोगों की भारी भीड़ है लोग देर रात तक बाज़ार में खरीदारी करते नज़र आए।हालांकि कोरोना के बाद पहली बार कस्बे के बाजारों में इस तरह की रौनक देखने को मिली है।इस मौके पर साफ सफाई के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

इस दौरान नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने सभी देश प्रदेश वासियों खासतौर से नगर वासियों को दीपावली के त्यौहार की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के परिवारों में नई खुशियां लेकर आए उन्नति और सम्रद्धि का यह त्यौहार इस बार सभी के लिए बेहद खास है।झबरेड़ा कस्बे को नगर पंचायत द्वारा लगातार विकास के नए आयाम दिए जा रहे हैं बाजारों को सजाया गया है जहां पर बेहद खूबसूरत और सुंदर तरीके से लाइटिंग लगाई गई है इस बार के त्यौहार से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हैं कस्बे में लोग बेहद उत्साहित हैं और दीपावली के त्यौहार का आनन्द ले रहे हैं। नगर पंचायत झबरेड़ा कस्बे को स्वच्छ सुंदर और हरा भरा रखने को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार झबरेड़ा कस्बा प्रगति कर रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369