Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं ब्लॉक में नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों और कर्मचारियों ने कराया परिचय, साउंड सर्विस खराब होने से बिगड़ी व्यवस्था

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं ब्लॉक में शपथ ग्रहण के एक दिन बाद आज ब्लॉक के सभी कर्मचारियों और नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक के सभी कर्मचारी और सभी पंचायत सदस्यों के साथ साथ ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने भी सभी पंचायत सदस्यों का परिचय कराया।इस दौरान परिचय सम्मेलन में जहां खंड विकास अधिकारी एसपी थपलियाल ने सभी कर्मचारियों का बारी बारी से परिचय कराया वहीं ब्लॉक सभागार में साउंड सर्विस खराब होने पर कार्यक्रम में कुछ देर तक व्यवधान बना रहा।

जब साउंड सर्विस ठीक नहीं हुई तो आनन फानन में कार्यक्रम को जल्द ही समाप्त करना पड़ा। इस दौरान ब्लॉक कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने दो टूक कर दिया कि अब पुराना ढर्रा नहीं चलेगा अधिकारी और कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।ज़ीरो टॉलरेंस की धामी सरकार ने जो योजनाएं चलाईं हैं उनका लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके प्रयास होने चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए हर तरह से कार्य कर रही है लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा है जिसके लिए आज से ही पूरी टीम को बड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करना होगा तभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुष्कर धामी के सपने साकार होंगे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश का जो नारा दिया था आज वह रूड़कीं ब्लॉक में सच साबित हो रहा है।अब जनता समझ चुकी है कि उसका भला कौन सी पार्टी कर सकती है।भाजपा ही सर्वोपरि है अब हरिद्वार का मुसलमान भी समझ चुका है कि भाजपा ही उनकी हितैषी है।वहीं पूर्व प्रमुख पति नदीम गौड़ ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य और कर्मचारियों का आपस मे परिचय हुआ है।इस दौरान झबरेडी खुर्द गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य वत्सला सिंह पत्नी ओमवीर सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया उसके लिए वह अपने क्षेत्र की जनता की बेहद आभारी हैं।

अब उनका मकसद ब्लॉक अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुख के सहयोग से अपने क्षेत्र के विकास नई इबारत लिखेंगी। वत्सला सिंह की शैक्षिक योग्यता अपने निर्वाचित पंचायत सदस्यो में सबसे अधिक है इसलिए वह बेबाक भी बोलती हैं उनका कहना है कि उनका मकसद विकास को बढ़ावा देना रहेगा।इस मौके पर लेखाकार मुनेश चौहान,हरीश कुमार गर्ग,फैज़ल,रविश, हिमांशु,दामोदर, गुलफाम अली, राव काले खां, हाजी राव इनाम,राव नज़ाकत आदि बड़ी संख्या में ब्लॉक के कर्मचारी और पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369