आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की स्मॉल स्केल इंडुस्ट्रीज़ एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम की बड़ी धूम रही। जिसमें शहर की प्रमुख हस्तियों के साथ साथ दूर दूर से संगीत प्रेमी भी पहुंचे जिन्होंने अपने संगीत से देर रातनई से नई प्रस्तूति से तक समा बांधे रखा।इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने संस्था के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की जमकर प्रशंसा की ।
उन्होंने आश्वासन दिया की औद्योगिक क्षेत्र की लीज़ का मामला शासन पर उच स्स्तर पर चल रहा है और जल्द ही निर्णय होने की उमीद है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर गौरव गोयल ने इस मौके पर मौजूद लोगों को बधाई देते हुए नगर निगम द्वारा राम नगर औद्योगिक शेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं एक औद्योगिक परिवार से है और उनकी समस्याओं से भली भाँति वाक़िफ़ है।हालांकि जी०एस०टी० डि०सी० अभय पांडेय ने लघु उधोग की महत्ता पर ज़ोर देते हुए बताया कि देश में टैक्स कलेक्शन में लघु उद्योग की प्रमुख भूमिका है।
सचिव मुकुल गर्ग द्वारा साल में अभी तक के संस्था द्वारा कराए कार्य का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी को दीपावली की बधाई दी एवं सभी अतिथियों का और संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। दीपावली मिलन में संस्था के सदस्यों के बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी व मोहम्मद अज़ीम ने अपने मंच संचालन से सभी को बांध के रखा।
हरिद्वार औद्योगिकसंस्थान से हरिंदर गर्ग, अजय जैन, भगवानपुर से अशोक शुक्ला, ऐन पी शुक्ला, शिवम् ने आयोजन में भाग लिया। संस्था की और से विजय कुमार, वंदना मोहन, इरफ़ान अली, अजय शर्मा, नवीन अग्रवाल, नवीन गुप्ता, विकास सिंघल, अजय भारद्वाज, राजीव मित्तल, ajay Kansal, Shashank Jindal आदि ने भाग लिया। सभा में आए सभी मेमबेर्स व अतिथियों ने प्रोग्राम की भरपूर प्रशंसा की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला