Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं डाकघर में सुकन्या सम्रद्धि योजना का लाभ देने के लिए डाकघर के कर्मचारी लोगों को कर रहे जागरूक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं डाक विभाग प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर गंभीर नजर आ रहा है जिसके लिए पोस्ट ऑफिस में एक भव्य कार्यक्रम भी पहले आयोजित हो चुका है जिसमें लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई है ।योजना का मकसद परिवार की दो लड़कियों को लाभ देना है जो लोग आधुनिक युग मे लड़कियों को बोझ समझते हैंऔर उन्हें जन्म से पहले ही मार देते हैं यह योजना उनके लिए एक वरदान साबित होगी।परिवार की दो सगी बहनों को योजना का लाभ मिलेगा।

सुकन्या सम्रद्धि योजना का खाता में कम से कम ढाई सौ और अधिकतम डेढ़ लाख तक एक साल में जमा किये जा सकते है। इस योजना में सबसे अधिक ब्याज की सुविधा है जो 31 मार्च तक लाभारती के खाते में पहुंच जाता हैं। 18 साल के बाद जमा धनराशि से कन्या की पढ़ाई या उसके विवाह के लिए आधी धनराशि निकाली भी जा सकती है। डाक घर मे खोला गया खाता 21 साल का है जिसके बाद वह पूर्ण हो जाएगा। योजना का लाभ एक परिवार में दो लड़कियों के लिए रखा गया है लेकिन अगर लड़कियां जुड़वां हैं तो तीन लड़कियों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है।

अभी तक रूड़कीं डाकघर लाखों ऐसे खाते खोल चुका है।जिसका लाभ रूड़कीं के लोगों को मिल रहा है।रूड़कीं डाकघर के पोस्टमास्टर यू एस रावत और रूड़कीं उप मंडल के सहायक अधीक्षक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाव द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया है यह योजना बेटियों के लिए काफी लाभदायक है इसके लिए डाकघर के सभी कर्मचारी लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। यहाँ तक कि गरीब के लिए 250 रुपये खाता खुलवाने के लिए भी प्रयासरत हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369