आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के साउथ सिविल लाइन में दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट तक नोबत पहुंच गई पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल महालक्ष्मी पुरम निकट सालार होस्पिटल निवासी जितेंद्र अधाना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र अक्षत अधाना रविवार की शाम को अपने एक मित्र आकाश के साथ दिल्ली रोड स्थित सेवेन्थ डे स्कूल के सामने से गुज़र रहे थे तभी पीछे से आ रहे स्कूटी सवार से उनकी टक्कर हो गई जिस वजह से मेरे बेटे और स्कूटी सवार में कुछ कहा सुनी हुई और मामला तूल पकड़ गया।
आरोप है कि अक्षत के साथ कुछ युवक गालीगलौच तक करने लगे जिसका उनके पुत्र अक्षत अधाना ने विरोध किया तो इसी बीच अक्षत के दोस्त आकाश ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया ओर अपनी बाइक का हैंडल ठीक करने के लिए एक दुकान की तरफ चला गया । जितेंद्र का आरोप है कि तभी कुछ समय के बाद ये स्कूटी सवार छह साथ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आते है और उनके बेटे से मारपीट करने लगते है जिसमें उनके पुत्र को मामूली चोट भी लगी है।यह सब देख कर मेरे बेटे का दोस्त आकाश जो बाइक ठीक करने गया था वो तुरंत वापस आता है ओर बीचबचाव करता है।
उसके बाद वो लड़के देख लेने की धमकी देते हुए गाली गलोच करते चले जाते है ओर फिर से रात में करीब 9 बजे हाथो में धारदार हथियार और लोहे की रोड आदि लेकर वापस मेरे घर पर आते है गालीगलौच करते है दरवाजा खटखटाया ओर पड़ोसी का बाहर रखा कूड़ेदान को cctv कैमरे की तरफ फेंकते हुए वहाँ से होहल्ला करते हुए चले गये ।इस पूरे विवाद में शामिल युवकों को वह बखूबी जानते हैं।जिन पर पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। फिलहाल सिविल ल
लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला