Jan Mudde

No.1 news portal of India

दीपावली से पूर्व रुड़की मेयर ने अनाज मंडी, बीटी गंज और मेन बाज़ार का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की।दीपावली पर्व से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने नगर के बीटी गंज,अनाज मंडी तथा मेन बाजार का निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।दीपावली पर्व के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण कम करने एवं नालियों की सफाई तथा साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराए जाने के साथ ही उन्होंने सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार,जगदीश प्यारेलाल,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा,सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,अमित कुमार,सचिन कुमार,अविनाश त्यागी व सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369