आरिफ़ नियाज़ी
प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार बढ़ते अपराधों को लेकर बेहद सख्त नज़र आ रहे हैं हाल की घटनाओं के खुलासे के लिए डीजीपी ने तीन दिन का समय निर्धारित किया है अगर ऐसा नहीं होता है तो कोतवाली प्रभारी से लेकर सीओ तक इसके ज़िम्मेदार होंगे। दरअसल आज लक्सर में बाईक सवार बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे ।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रैफर किया गया है।वहीं इस घटना से पुलिस अधिकारियों में भी हड़कम्प मच गया सूचना मिलते ही आनन फानन में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
दरअसल लक्सर मेन बाजार पुलिस चौकी में तैनात सिपाही राजेंद्रसिंह और पंचम लक्सर पुल पर चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक बाईक पर आ रहे तीन लोगों को उन्होंने रुकने का इशारा किया जिसपर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। इस हमले में दोनो सिपाही घायल हुए हैं।
फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई दोनों घायलों को लक्सर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें हायर सैन्टर रैफर कर दिया गया है।वहीं इस बाबत एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल और अन्य पुलिस अधिकारी घटना की जानकारी लेने में जुटे है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला