आरिफ़ नियाज़ी
लंढौरा में महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा निकालने की चेतावनी को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और धारा 144 लागू करने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दिनभर लंढोरा कस्बे में डेरा डाले रहे। पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग भी लगाए थे ताकि उपद्रवी वहां से निकल ना पाए।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और सीपीयू के जवान भी तैनात रहे। हालांकि पुलिस ने इस दौरान दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है।
देर शाम तक नगर में किसी तरह का कोई तनाव ना रहे इसके लिए पुलिस ने खासे इंतज़ाम किये थे।गौरतलब है कि
लंढौरा में महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन से अनुमति देने की मांग की गई थी लेकिन अनुमति ना मिलने पर 14 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रशासन और भाजपा के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी कर शोभायात्रा निकालने की भरपूर कोशिश की थीजिसके चलते पुलिस कर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई थी।
लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद शोभायात्रा नहीं निकल सकी थी जिस पर समाज की ओर से एसडीएम को पत्र लिख कर 16 अक्टूबर को शोभायात्रा निकालने की पुनः अनुमति मांगी गई थी।
प्रशासन की ओर से 15 अक्टूबर को लंढौरा के पांच किलोमीटर दायरे के अंदर धारा 144 लगा दी गई थी। वही प्रशासन को सूचना मिल रही थी के कुछ संगठन के लोग शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे है। जिस पर जिले भर के आठ से अधिक कोतवाली और थानो की पुलिस को लंढौरा में तैनात कर दिया गयाथा । दस से अधिक मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग लगा कर सुरक्षा व्यावस्था को अलर्ट पर रखा गया। भाजपा नेता रजत गौतम, गौरव कौशिक, मोहित राष्टवादी और राज कमल पुंडीर ने लंढौरा पहुंच कर प्रशासन के रवय्ये का विरोध जताते हुए शोभायात्रा को अनुमति देने की मांग की। इस पर चारो लोगोंको हिरासत में ले लिया गया।
इसके बाद चार लोगों ने लंढौरा बस अड्डे के पास चार लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगो को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम तक वैसे तो पूरी तरह शांति व्यावस्था बनी रही। लेकिन शांति व्यावस्था बनाए रखने को लेकर कस्बे में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल, एसपी एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल राजीव रौथाण, एसओ नितेश कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी जहांगीर अली, सीओ सदर बीएस चौहान, कोतवाल आरके सकलानी आदि पुलिस
अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला