Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बेटी के प्रमुख बनने पर जताया जनता और भाजपा हाईकमान का आभार, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवालकी बेटी करुणा कर्णवाल अब भगवानपुर से अपनी राजनीति की शुरआत करेंगी। बेटी के प्रमुख बनाये जाने से देशराज कर्णवाल काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जहां बेटी के प्रमुख बनने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है तो वहीं क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।भगवानपुर के खानपुर में अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने नव निर्वाचित भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की ओर से क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा के नेतृत्व में भगवानपुर क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने पांच साल तक प्रदेश में पहले पायदान पर रखकर विकास कार्य किया, उसी प्रकार मेरी बेटी करुणा कर्णवाल सामाजिक व राजनीतिक कार्य सीखकर अब भगवानपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कल उनकी बेटी प्रमुख पद की शपथ लेगी, इसके साथ ही ज्येष्ठ व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के साथ ही तमाम बीडीसी सदस्य शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से बड़ी संख्या में सीटें जीतकर विजयी होगी और भगवानपुर क्षेत्र से भी भाजपा की विजय होगी। इस दौरान प्रदेश पैनलिस्ट सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुप त्यागी आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369