Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ से दोस्ती,अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर अपने वतन लौटे पाकिस्तानी ज़ायरीन, कड़ी सुरक्षा में हुई रवानगी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में साबिर पाक के 754 वें सालाना उर्स में शामिल होने आए पाक जायरीन बुधवार की देर शाम को दोनों देशों के लिए अमन,दोस्ती और भाईचारगी का पैगाम लेकर अपने वतन लौट गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे जहां एक तरफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे वहीं खुफिया विभाग के अधिकारी भी काफी एलर्ट दिखाई दिए।इस दौरान कलियर से जाते समय पाक जायरीनों की आंखे नम हो गई। पिरान कलियर से कड़ी सुरक्षा के बीच पाक जायरीनों को रुड़की रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां से लाहौरी एक्सप्रेस से पाक जायरीन अपने मुल्क के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि इस बार हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबरी कलियरी का 754 वां सालाना उर्स बड़ी धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसमें देश ही नहींविदेश से भी ज़ायरीन पहुंचे जिनमे पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से 150 जायरीन साबिर पाक के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पिरान कलियर आए थे। उर्स की मुख्य रस्म संपन्न होने के बाद पाकिस्तानी जायरीन नम आंखों के साथ बुधवार को अपने वतन वापस लौट गए। इस दौरान उनके चेहरो पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। शाम को जिस वक्त वे रुड़की स्टेशन आने के लिए रोडवेज बस में बैठ रहे थे तो पाक जायरीनों की आंखें नम हो गई।

कलियर की यादें संजोए पाक जायरीन दोनों देशों में आपसी भाईचारा व दोबारा से उर्स में शामिल होने की दरगाह साबिर पाक में दुआएं कर अपने वतन वापस रात 11 बजे के लगभग सभी पाकिस्तानी जायरीन लाहौरी ट्रेन में बैठकर भारतीयों से मिले प्यार को लेकर अपने वतन को रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर उच्च अधिकारियों समेत पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।तो वहीं दरगाह प्रशासन के साथ साथ दरगाह के खादिम भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369