आरिफ नियाज़ी
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी उर्फ राजेन्द्र सिंह का उनके पैतृक गांव मानकपुर आदमपुर में पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ साथ फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया ।इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला तो वही क्षेत्र के लोग किरण चौधरी का स्वागत करने के लिए गांव के बाहर ही उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ किरण चौधरी को कार्यक्रम स्थल पर ले गए।
इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने सबसे पहले गांव पहुंचते ही गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। और माला डालकर उनका सम्मान किया।किरण चौधरी ने कहा कि जनता ने उनसे जो आशाएं लगा रखी हैं उन पर वह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे। क्षेत्र की जनता को अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किरण चौधरी ने कहा कि वह अपना कार्य बेहद ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में गांव गांव से बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ ज़िला पंचायत में भेजा है उसी उम्मीद के साथ गांव गांव के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपके विश्वास को बरकरार रखा जाएगा किरण चौधरी ने कहा कि कभी ऐसा कार्य वह नहीं करेंगे जिससे किसी को शर्मिंदगी उठानी पड़े लेकिन ठोस रणनीति के साथ कुछ कठिन फैसले लेने अवश्य पड़ेंगे । विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह पार्टी के बेहद आभारी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की बदौलत आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े पद पर पहुंच जाएंगे उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जो सम्मान उन्हें दिया है मैं उसे कभी भुला नहीं पाऊंगा।
चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर सबका विश्वास जीत कर लगातार मजबूत हो रही है किरण चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका विकास करती है यह पार्टी ने करके भी दिखा दिया है ।उन्होंने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करें ताकि एक बार फिर हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जा सके।
इस मौके पर मानकपुर आदमपुर गांव के सरपंच बीरबल सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ रामपाल सिंह , भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, नेत्रपाल सिंह, नाथीराम दीवान, चौधरी हाकम सिंह, मेहताब सिंह, ऋषि पाल,मही पाल, प्रधान कुलवीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, भाजपा नेता सचिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला