Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा में वाल्मीकि जयंती पर शोभयात्रा निकालने पर अड़ा बाल्मीकि समाज,जमकर हुई धक्का मुक्की,सुबह सवेरे से डेरा डाल चुके थे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लंढोरा में बाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति ना मिलने पर पुलिस और बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा निकालने परअड़े हुए थे वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहली बार इस तरह से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दे पाए तो माहौल गर्मा गया।कस्बे में सुबह सवेरे से ही तनाव का माहौल बनने लगा था और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में डेरा डाल चुके थे।

इस दौरान भाजपा के साथ-साथ हिंदू संगठनों से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना कस्बे में शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी।हालांकि बाल्मीकि समाज के मोहल्ले में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों से भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा समाज के गली मोहल्लों से निकाली गई।

सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पार्षद राजेश गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री अमीलाल बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी आदि भी लंढोरा पहुंचे जहां उन्होंने बाल्मीकि समाज को समर्थन दिया और शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे सीओ मंगलौर पंकज गैरोला एसडीएम रुड़की विजय नाथ शुक्ला भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इतना ही नहीं कई थानों की पुलिस फोर्स और कोतवाल भी इस दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे। वही बाल्मीकि समाज के लोग शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे जिसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रोकने की काफी कोशिश की जिसके चलते मौके पर कई बार तनाव और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली ।इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी फोन पर पल-पल की अपडेट भी लेते रहे। वहीं इस दौरान सीओ पंकज गैरोला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है कस्बे में शांति कायम करना उनका पहला मकसद है कस्बे में पूरी तरह से शांति है बिना अनुमति के शोभा यात्रा निकाले नहीं दी जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369