Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर में भारी गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Spread the love

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गोकशी करते हुए एक आरोपी को 310 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया हैं। जबकि उसके तीन साथी आरोपी पुलिस को मौके से चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ़्तार आरोपी के पास से गोकशी के उपकरण और 17 जिंदा पशु भी बरामद की किए गए हैं ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के उपनिरीक्षक आशीष कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कलियर में महमूदपुर रोड पर खांचू पीर वाली गली में शाहनवाज के घेर में शाहनवाज और उसके साथियों द्वारा गोकशी की जा रही हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर मौके से तैय्यब पुत्र भुरा उर्फ वसीम निवासी खांचू पीर वाली गली महमूदपुर को गिरफ़्तार किया गया।

उसके कब्जे से लगभग 310 किलो गोमांस व गोकशी के उपकरण और 17 जिंदा पशु भी बरामद की किए गए। जबकि तीन आरोपी शाहनवाज, इरशाद पुत्र वहीद और एहसान पुत्र सलीम निवासी खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोवंश टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, का० प्रवीण कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रवीण सैनी, सुनील सैनी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369