Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा के गाधारोना गांव में विवाहिता पर ससुराल वालों ने किया हमला,सिविल होस्पिटल में भर्ती,दूसरी शादी पर अड़ा पति

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लंढौरा के गाधारोना गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा इतना ही नहीं विवाहिता का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए जिसकी सूचना किसी ने तुरंत ही महिला के परिजनों को दी।महिला का छोटा भाई घायल बहन को लेकर किसी तरह सिविल हॉस्पिटल में पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है।
दरअसल शिकारपुर गांव निवासी मोमिना का गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह हुआ था सरफराज ने शादी के समय साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं आरोप है कि जब मोमिना को लगातार तीन बेटियां होती गई तो ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।मोमिना का आरोप है कि

शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सरफराज उसे परेशान करने लगा यहाँ तक कि छोटी छोटी बात को लेकर भी उसके साथ मारपीट होने लगी। रोज़ रोज़ के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर मोमिना अपने मायके आकर रहने लगी।इसी बीच कुछ दिन बाद जब वह वापस ससुराल गाधारोना लौटी तो ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया मोमिना का आरोप है कि उसके ससुर वहीद, जेठ शमीम,जेठानी रिहाना, और सास रफैतुल ने उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा जब वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे में भागी तो वहां पर भी उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उसकी चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद सूचना मिलने पर उसका भाई उसे लेकर होस्पिटल पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है ।

मोमिना का आरोप है कि उसका पति तीन लड़कियां होने से उससे बेहद नाराज रहता है अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है जिसका वह विरोध करती है तो उस पर हमला किया जाता है।फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने सिविल होस्पिटल में उसे भर्ती किया है। वहीं मोमिना की छह माह की बच्ची अपनी मां से उस समय लिपट गई जब वह अस्पताल के एमरजेंसी में उपचार के लिए पहुँची थी।

मां की ममता के आगे बच्ची को देखकर अस्पताल के डॉक्टर भी भावुक हो गए। फिलहाल मोमिना के पास उसकी बच्ची की देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। मोमिना का छोटा भाई ही फिलहाल उसके पास मौजूद है।वहीं इस बाबत लंढोरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369