Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर मेले में दुकान ना लगने से दुकानदार मायूस, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी से भी लगा चुके गुहार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह का 754 वां सालाना उर्स शुरू हो चुका है ऐसे मेंअतिक्रमण के दौरान हज हाउस के सामने से हटाए गए दुकानदारों को अपनी दुकानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं सभी दुकानदार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय विधायक फुरकान अली से भी मिल चुके हैं लेकिन सिवाए आश्वसनों के दुकानदारों को कुछ हासिल नहीं हो सका है। हालांकि विधायक फुरकान अहमद का कहना है कि कलियर के दुकानदारों को निराश नहीं होने दिया जाएगा जल्द ही उनको दुकान लगाने की अनुमति मिल जाएगी।वहीं मेला शुरू हो चुका है

ऐसे में सभी दुकानदार अधिकारियों से लेकर अपने जनप्रतिनिधियों तक के चक्कर लगाकर थक चुके हैं लेकिन फिलहाल दुकानों का कोई हल नहीं निकला है। गौरतलब है कि इस बार कलियर हज़रत साबिर साहब के सालाना उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद संजीदा नज़र आ रहा है मेला शुरू होने से पहले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हज हाउस के सामने, नहर किनारे और मेला क्षेत्र से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था जिसके चलते कुछ दुकानदार भी इसकी जद में आ गए थे अब जबकि मेला पूरी तरह से शुरु हो चुका है ऐसे में देश विदेश के भी ज़ायरीन बड़ी संख्या में कलियर दरगाह में पहुंचने लगे हैं

अब दुकानदारों के सामने अपनी दुकाने लगाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।अब देखना यह है कि दुकानदारों को अपनी दुकान लगाने के लिए मेला क्षेत्र में जगह मिल पाती है या नहीं लेकिन इतना ज़रूर है कि दुकानदारों के सामने अपनी दुकान लगाने के लिए बड़ी चुनोती है।वहीं इस बाबत विधायक फुरकान अली ने एसडीएम रूड़कीं से वार्ता की है एसडीएम ने दुकानदारों को जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369