Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के आश्रम की एक साध्वी का फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर सकती है जांच

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर के एक आश्रम की साध्वी का तमंचे पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इतना नहीं साध्वी इस वीडियो में तलवार भी लहराती नज़र आ रहीं हैं साध्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है लेकिन यह वीडियो मंगलौर के एक प्रसिद्ध आश्रम की साध्वी का बताया जा रहा है।वीडियो में साध्वी के साथ एक युवक भी नज़र आ रहा है।

एक तरफ जहां पंचायत चुनाव के दौरान सभी लोगों के लाइसेंसी हथियार पुलिस थानों में जमा हैं वहीं ऐसे में साध्वी का अपने पिस्टल से हवा में फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने से कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं व्यापत हैं वहीं इस बाबत मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो उसकी जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369