आरिफ़ नियाज़ी
कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर सालाना उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी बेहद संजीदा नज़र आ रहे हैं बाहर से आने वाले ज़ायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस पर भी विशेष नज़र रखी जा रही है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय अब से कुछ देर बाद हज हाउस में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कलियर मेले को लेकर प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने हरिद्वार में बीती 17 अगस्त को कलियर मेले से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें सभी को अलग अलग कार्य की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।
रूड़कीं एसडीएम और नगर पंचायत को दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी तो वहीं साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए थे। आज जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय अब से कुछ देर बाद सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रगति रिपोर्ट को लेकर बैठक लेंगे जिसके लिए सुबह सवेरे से ही दरगाह प्रबंधन बैठक को लेकर बेहद मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
आज की बैठक में जिलाधिकारी प्रमुख रूप से दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाना, पुलिस सुरक्षा,अस्थायी कार्यालयों की स्थापना,मोटर बोट,पार्किंग व्यवस्था,सफाई व्यवस्था,अग्निशमन की व्यवस्था, नहर के पुल मरम्मत का कार्य,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था,जल आपूर्ति,विधुत आपूर्ति,रेलवे व्यवस्था,परिवहन व्यवस्था, आदि कार्यों की जानकारी लेंगे।इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों समेत सभी विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।वहीं 150 पाकिस्तानी ज़ायरीन भी कलियर दरगाह पहुंचे है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला