Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ कल पहुंचेगा पाकिस्तानी ज़ायरीन का जत्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी भीड़ पहुंचने लगी कलियर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियर शरीफ का 754 वा सालाना उर्स का आगाज हो चुका है जिसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कलियर शरीफ में डेरा डाल लिया है । उर्स को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को कलियर में तैनात किया गया है दरगाह के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात है किसी ज़ायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। उधर पाकिस्तान से भी इस बार 150 ज़ायरीन कल सुबह लाहौरी एक्सप्रेस से पहुंचेंगे। जिसके लिए दरगाह प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं ।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पाकिस्तानी ज़ायरीन को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं ।सभी पाकिस्तानी ज़ायरीन दरगाह के साबरी गेस्ट में पहुंचेंगे।जुमेरात को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।इस दौरान बाहर से हज़ारों की संख्या में जायरीन कलियर दरगाह में पहुंचे थे जहां उन्होंने चादर और फूल चढ़ाकर देश और प्रदेश की अमन सलामती के लिए दुआएं मांगी ।वही दरगाह कार्यालय में सीओ रुड़की विवेक कुमार सिंह और एसडीएम रुड़की विजय नाथ शुक्ला ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की ।

इस दौरान सीओ रुड़की विवेक कुमार ने कहा कि उर्स को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । वही एसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि बाहर से आने वाले शायरी लोगों किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी दरगाह प्रबंधन लगातार लोगों की मदद के लिए जुड़ा हुआ है साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं दरगाह में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा दरगाह के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369