आरिफ़ नियाज़ी
भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पर किरण चौधरी के नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है वहीं सुबह सवेरे से नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग किरण चौधरी के आवास पर सुबह सवेरे से ही उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।
इस दौरान किरण चौधरी के सिविल लाइन आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह भाजपा हाईकमान और अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाया। किरण चौधरी ने कहा कि अब क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा। क्षेत्र की जनता को उनसे जो उम्मीद है उस पर वह खरा उतरेंगे। किरण चौधरी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें ज़िला पंचायत सदस्य चुना वह उसी उम्मीद और विश्वास के साथ विकास को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश ही नहीं वल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है अब हरिद्वार ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का ही परचम लहराएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके आवास पर ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला