आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है यह बात पिछले दिनों बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पालिका कार्यालय का निरीक्षण करने पर सामने आई थी जहां पर कुछ निर्माण से सम्बंधित फाइलें भी गायब मिली थीं जिसकी शिकायत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने ज़िले के आला अधिकारियों से की थी जिसकी जांच अब तेज़ हो गई है। इतना ही नहीं बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने आज नगर पालिका मंगलौर चेयरमैन को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें चोर और लुटेरा तक कह डाला।
विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप भी लगाए ।विधायक ने पालिका चेयरमैन पर करोड़ों के घोटालों के आरोप लगाए हैं जिसकी उन्होंने अधिकारियों से जाँच की मांग भी की है।
दरअसल बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि मंगलौर नगर पालिका नहीं बल्कि नरक पालिका बन चुकी है जिसमें आज तक घोटाले ही घोटाले हुए हैं नगर पालिका चेयरमैन ने अपनी आरा मशीन की तरह पालिका को भी पैसे लूटने का एक माध्यम बना लिया है। जिस पर अधिकारियों की कोई नज़र नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका का प्रोसिडिंग रजिस्टर भी फ़र्ज़ी तरीके से तैयार कर लिया गया जिस पर किसी पालिका अधिकारी या सभासद तक के कोई हस्ताक्षर तक नहीं हैं।
हाजी सरवत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पालिका में कोई फाइल नहीं है जिससे प्रतीत होता है कि लगभग पचास करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है पालिका के कार्यालय से फाइलें कहाँ गुम हो गई इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। उन्हें आशंका नहीं बल्कि पूरा यकीन है कि पालिका कार्यालय की गायब सभी फाइलें चेयरमैन के घर पर हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन पालिका का ठेकेदार है और ठेकेदार की तरह ही पालिका में काम कर रहे हैं जिसने नगर पालिका मंगलौर को लूटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि चेयरमैन ने पालिका में बड़े पैमाने पर भृष्टाचार किया है जिसकी वह जांच कराकर ही रहेंगे। बसपा विधायक ने मंगलौर नगर पालिका चेयरमैन पर अपने चहितों को ठेका देने का भी आरोप लगाया।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासन ने इसकी निष्पक्ष जांच ना कराई तो वह धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं पालिका चेयरमैन का कहना है कि फाइलों की ज़िम्मेदारी उनकी नही बल्कि कार्यालय के बाबू और अधिशासी अधिकारी की होती है उन्हें फाइलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है विधायक जी के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और औचित्यहीन हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला