Jan Mudde

No.1 news portal of India

लहबोली के पूर्व प्रधान ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर फ़र्ज़ी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीतने का लगाया आरोप,जांच की मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद अब जनप्रतिनिधियों के फर्जी प्रमाण पत्रों की शिकायत भी सामने आने लगी है। ताजा मामला लहबोली गांव का है जहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सायरा बानो पत्नी कुर्बान अली की आठवीं पास का प्रमाण पत्र फर्जी बताया जा रहा है जिसकी शिकायत गांव के ही पूर्व प्रधान ने निर्वाचन अधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से की है।

दरअसल लहबोली गांव के पूर्व प्रधान मेहरबान अहमद पुत्र गफूर ने अपनी शिकायत में कहा की 26 सितंबर को हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे जिसके चलते उनके गांव लहबोली में भी चरण प्रत्याशियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें निर्वाचन अधिकारी ने गांव निवासी श्रीमती सायरा बानो पत्नी कुर्बान अली को क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय घोषित किया था ।सायरा बानो ग्राम धनपुरा ब्लॉक बहादराबाद की मूल निवासी हैं जिनका विवाह लहबोली निवासी कुर्बान अली से हुआ था सायरा बानो कुर्बान अली के साथ ही गांव में रहती है लेकिन ब्लॉक नारसन में पंचायत चुनाव के नामांकन के समय चुनाव अधिकारी के यहां सायरा बानो ने जो अपना शैक्षिक प्रमाण पत्र दाखिल किया है

उसमें आठवीं कक्षा की अंक तालिका दयानंद हाई स्कूल पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की लगाई गई है जो पूरी तरह से फ़र्ज़ी है यह अंक तालिका 2000 – 2001 की अंक तालिका है जिस पर दयानंद हाई स्कूल पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के प्रिंसिपल की मोहर तक भी नहीं है और प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर मौजूद हैं लेकिन उक्त अंक तालिका पर कक्षा अध्यापक और निरीक्षक के हस्ताक्षर नहीं है जिसकी जांच होना बेहद आवश्यक है।पूर्व प्रधान का आरोप है कि अंकतालिका में अभिभावक के हस्ताक्षर कॉलम में सायरा बानो के खुद हस्ताक्षर है

जबकि वहाँ पर अभिभावक के हस्ताक्षर होने चाहिए थे मेहरबाना अहमद का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी जांच पड़ताल की तो उक्त अंक तालिका पूरी तरह से फर्जी पाई गई और दयानंद जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने अपनी लेटर पैड पर हस्ताक्षर मोहर लगाकर यह लिख कर दिया है कि सायरा बानो पुत्री लियाकत अली ने उनके विद्यालय से कक्षा आठ उत्तीर्ण नहीं किया है स्कूल के अभिलेख में भी इस तरह का कोई नाम दर्ज नहीं है।अब गांव की जनता ऐसे लोगों से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से इस मामले की जांच कराकर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369