आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर के मुंडलाना गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने अपनी जीत पर ग्रामीणों का बेहद आभार जताया है ग्राम प्रधान का कहना है कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन पर विश्वास और भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने आपको प्रधान नहीं मानते बल्कि गांव की सभी जनता अब ग्राम प्रधान होगी ।गांव के फैसले गांव में होंगे गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।
प्रधान कुंवर सिंह ने कहा कि उनका गांव विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है जिस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अब जनता ने उन्हें मौका दिया है तो अब विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर विकास करके दिखाएंगे नव निर्वाचित ग्राम प्रधान आज मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे जहां उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को गांव की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कहा की गांव की सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।अब किसी भी ग्रामीण को सरकारी अधिकारियों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे सभी को गांव में ही जरूरी प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी जरूरत पड़ने पर ही ग्रामीण सरकारी कार्यालय में जा सकेंगे ।
उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और भरोसे के साथ गांव की जनता ने उन्हें प्रधान चुना है उसी उम्मीद पर वह गांव का विकास भी करेंगे और गांव के हर व्यक्ति का कार्य करेंगे। जन सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला