आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद जिला पंचायत सदस्य लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो वही भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट से खुर्शीदा पत्नी शहज़ाद भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं जिसमे अहम भूमिका भाजपा के वरिष्ठ नेता अफ़ज़ाल अली की मानी जा रही है। इस दौरान शहजाद अली ने खुर्शीदा के निर्वाचित होने पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है जिसके चलते उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा और उनके जिला पंचायत क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सबसे अधिक विकास कार्य उनके क्षेत्र में होना है तालीम और स्वास्थ्य के नए आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पिछड़ा हुआ क्षेत्र भंगेड़ी महावतपुर है जहां पर बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही क्षेत्र का विकास कर पाएगी जिसको लेकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। वही भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अफ़ज़ाल अली ने कहा कि मोहम्मद शहजाद के भाजपा में शामिल होने से पार्टी तो मजबूत होगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी बड़े पैमाने पर होगा ।उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे समय से भाजपा की नीतियों पर विश्वास रखते हैं जिसके चलते हर समय पार्टी को मजबूत करना उनका पहला मकसद रहता है इसी कड़ी में भंगेड़ी से जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के भाजपा में शामिल होने से जहां पार्टी मजबूत होगी वहीं क्षेत्र का विकास भी तेज गति से किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि खुर्शीदा को जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने जिला पंचायत चुनाव में जीताने का काम किया है उससे लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा। अफजाल ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से लगातार मजबूत हो रहा है उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने विकास को नए आयाम दिए हैं वही भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगा दी है। अब देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका विकास कौन सी पार्टी कर सकती है जबकि देश के अन्य राजनीतिक पार्टियों ने मुसलमानों के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा आज भी मुसलमान भुगत रहे हैं लेकिन अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला