Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं कांग्रेस महासचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर गांधी जी और शास्त्री जी को किया गया याद,गांधी जी को बताया अहिंसा का पुजारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायक ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर
उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया और उन्हें नमन किया।

रूड़कीं के नेहरू नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस से कलियर विधायक फुरकान अहमद ने इस दौरान कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को यह देश कभी भुला नहीं पायेगा गांधी जी ने इस देश के लिए जो कुर्बानी दी उसे देश की जनता नमन करती है। सभी को देश पर कुर्बान होने वाले महान विभूतियों को कभी भी भुलना नही चाहिए।हमेशा उनकी शहादत को याद रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

फुरकान ने कहा कि एक ओर जहां महात्मा गांधी ने दुनिया को सिखाया है कि शांति का मार्ग अपनाकर भी बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश को हर तरह से मज़बूती दी। फुरकान ने कहा कि गांधी जी ने हिंसा का रास्ता चुनकर देश को नए आयाम दिए और अंग्रेज़ो को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।उन्होंने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने एक मजबूत भारत की नींव रखी और ईमानदारी की मिसाल पेश की जिन्हे आज भी याद किया जाता है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी को आज देश ही नहीं विश्व में भी सम्मान दिया जाता है उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर उन्होंने देश को एक नई राह दिखाई उनके द्वारा दी गई कुरबानी को कभी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर विक्रांत पुंडीर, मुल्कीराज सैनी, आशीष शर्मा, सुशील त्यागी, हार्दिक त्यागी, सौरभ त्यागी ,समय सिंह सैनी, पंकज चौधरी, तनुज त्यागी जुलफाम अहमद आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369