आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए भंगेड़ी साईं नगर के लोगों ने प्रमुख समाजसेवी अंजली सेठ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। अंकिता भंडारी की हत्या से जहां उत्तराखण्ड समेत पूरा देश बेहद गुस्से में हैं वहीं भंगेड़ी साईं कालोनी की महिलाओ में भी भी आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।गुस्साई महिलाओं ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द हत्यारों को फाँसी की सजा दिलाने की माँग की है।
इस कैंडल मार्च में प्रमुख समाजसेवी अंजलि सेठ ने सरकार पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश मे कानून व्यवस्था कमज़ोर होने से ऐसे लोग बच निकल निकलते है इसलिए प्रदेश सरकार इस पूरी घटना की CBI जाँच कराये ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।इस दौरान महिलाओं ने भी अंकित भंडारी को इंसाफ ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कैंडल मार्च में दीपा, मोनिका, दुर्गा देवी, विजयलक्ष्मी, रामेश्वरी देवी,गीता देवी,भावना, तारा देवी,वीना देवी, जानवी,पूजा,जानकी देवी, राधा देवी,मिन्नी, इंद्रा दुबे,आशा, आदि महिलाओं ने भी अपने अपने विचार रखे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला