आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं गांधी जयंती के मौके पर रविवार को रुड़की डेंटल इंप्लांट सैन्टर द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया ।इस मौके पर शिविर में सैंकड़ो मरीज़ होस्पिटल में अपने दांतों की जांच कराने पहुंचे। जिनमे एक दर्जन से अधिक मरीजों के खराब दांत निकाले गए जबकि लगभग बीस मरीजों के दांतों की सफाई की गई।
जबकि बाहर से आए मरीजों की दांतों की सफाई और फीलिंग का कार्य भी किया गया।इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रदीप रस्तौगी हमेशा से ही गरीब लोगों की मदद करते आए हैं आज भी उन्होंने निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों की मदद की है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिविर में दातों की जांच खराब दांत निकालने, पायरिया का इलाज और अस्थाई फिलिंग एवं मुख कैंसर की जांच आदि का कार्य अनुभवी डॉक्टरों द्वारा तसल्ली बख़्श तरीके से किया गया।
रुड़की डेंटल इंप्लांट सैन्टर के मुख्य चिकित्सक डॉ प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर उनका होस्पिटल हमेशा की तरह 2 अक्टूबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करता है ।डॉक्टर रस्तौगी ने बताया कि शिविर में अनुभवी डॉक्टरों को पैनल में शामिल किया गया है। जिनमें डॉ प्रियंक रस्तौगी,डॉ तान्या गोयल,डॉ प्रियंका रस्तौगी,डॉ आँचल त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहें ।रेलवे रोड भागीरथी कुंज के सामने आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में लोगों को बेहतर उपचार दिया गया । गौरतलब है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से इस तरह के कैंप रुड़की डेंटल इंप्लांट सेंटर लगाता आया है। इस बार गरीब लोगों के लिए सविता कृष्ण चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक ने कम रेट पर मुनासिब उपचार उपलब्ध कराया।अस्पताल प्रभारी डॉक्टर प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही उनका पहला मकसद हमेशा से रहा है।
बाहर से आने वाले मरीजों के लिए भी चिकित्सा शिविर में विशेष सुविधा रखी थी। दांतो का उपचार तसल्ली बख़्श तरीके से किया गया है।इस मौके पर धर्मवीर, जितेंद्र कुमार,अतुल कुमार, सावेद, ज्योति, गुफरान.
अदिति तान्या गोयल, रोटरी अपर गंजेज रंजीत की अध्यक्ष निधि,प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला