शामिक
पुहाना के पूर्व प्रधान सलीम ने गांव के कुछ लोगों पर अपने भतीजे पर हमले का गंभीर आरोप लगाया है।सलीम प्रधान का आरोप है कि दंगाईयो ने उनके भतीजे की बाइक और मोबाइल फोन तक भी तोड़ डाले।सलीम प्रधान का आरोप है कि गांव का एक नेता पंचायत चुनाव के बाद माहौल खराब करना चाहता है एक समाज को आपस मे भिड़ाने का काम कर रहा है ऐसे लोगों से चुनाव में भविष्य में भी खतरा है।
सलीम ने बताया कि मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ था जिसकी सूचना उन्हें मिली तो वह तत्काल ही मंडावर पुलिस चौकी पर जानकारी लेने के लिए गए थे जिसके बाद उनका भतीजा पुहाना से अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते मे गांव के कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते पर रोक लिया
जहां लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और उसकी बाइक और मोबाइल फोन तक भी तोड़ डाले।
सलीम ने कहा कि ऐसे लोगों से भविष्य में गांव का माहौल खराब हो सकता है ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। फिलहाल उन्होंने पूरे मामले की तहरीर भगवानपुर पुलिस को दे दी है पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला