Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुहाना गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे,एक ही पक्ष के तीन घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

पुहाना में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक ही पक्ष के दिलशाद पुत्र असगर,समीर उर्फ छोटा पुत्र इरशाद,अब्दुल पुत्र फ़ैयाज़ आदि घायल हो गए। जिनका उपचार रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में चल रहा है। दरसअल पुहाना गांव निवासी सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद यूनुस का आरोप है कि हाल ही में गांव में पंचायत चुनाव संम्पन्न हुए हैं जिनका परिणाम अभी आना बाकी है लेकिन गांव की राजनीति के चलते एक पक्ष के आसिफ,नसीम,राशिद,हसीब,और रिज़वान आदि नेवोट ना देने पर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हो गए।

उनका आरोप है कि वोट ना देने पर आरोपियों ने उन पर हमला किया है।फिलहाल भगवानपुर पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल भगवानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369