आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं गांधी जयंती के मौके पर रविवार को रुड़की डेंटल इंप्लांट सैन्टर द्वारा 40 वां निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा यह चिकित्सा शिविर रुड़की डेंटल इंप्लांट सेंटर भगीरथी कुंज के सामने रेलवे रोड पर लगाया जाएगा। जिसमें दातों की जांच खराब दांत निकालने, पायरिया का इलाज और अस्थाई फिलिंग एवं मुख कैंसर की जांच आदि का कार्य अनुभवी डॉक्टरों द्वारा तसल्ली बख़्श तरीके से किया जाएगा।
रुड़की डेंटल इंप्लांट सैन्टर के मुख्य चिकित्सक डॉ प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर हमेशा की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें 9 से 10:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन किये जाएंगे ।जबकि कैंप का उदघाटन 10:00 बजे रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया जाएगा।दांतो की जांच एवं इलाज का समय 10 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा ।डॉक्टर रस्तौगी ने बताया कि कल लगने वाले शिविर में अनुभवी डॉक्टरों को पैनल में शामिल किया गया है।
जिनमें डॉ प्रियंक रस्तौगी,डॉ तान्या गोयल,डॉ प्रियंका रस्तौगी,डॉ आँचल त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे ।रेलवे रोड भागीरथी कुंज के सामने आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में लोगों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से इस तरह के कैंप रुड़की डेंटल इंप्लांट सेंटर में लगते रहे हैं इस बार गरीब लोगों के लिए सविता कृष्ण चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक कम रेट पर मुनासिब उपचार उपलब्ध कराएगा।
सविता कृष्ण चैरिटेबल डेंटल क्लीनिक में निर्धन लोग भी बेहद मुनासिब रेट पर अपने दांतो का उपचार करा सकेंगे।अस्पताल प्रभारी डॉक्टर प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही उनका पहला मकसद है बाहर से आने वाले मरीजों के लिए भी चिकित्सा शिविर में विशेष सुविधा रखी गई है किसी भी मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं पड़ेगी। दांतो का उपचार तसल्ली बख़्श तरीके से किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला