Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर सीट पर अंजली सेठ ने प्रचार में झोंकी ताकत, टोडा में भी मिला लोगों का भारी जनसमर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल दो दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार इस सीट पर प्रमुख समाजसेवी आनन्द सेठ ने अपनी पुत्रवधु अंजली सेठ को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर मोहर लगाने की अंजली सेठ लोगों से अपील कर रही हैं आज अपने भारी समर्थकों के साथ अंजली सेठ और जितेन्द्र सिंह ने भारी समर्थकों के साथ रैली निकाली जिसमें युवाओं की संख्या बहुत अधिक थी ।

यही कारण है कि प्रचार में अन्य प्रतियाशियों से अंजली सेठ बहुत आगे चल रही हैं अंजली का दावा है कि उन्हें सर्व समाज का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। अगर उन्हें जनता चुनकर भेजती है तो रास्ते के विवाद को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा और गांव से लगने वाले सभी रास्ते खुलवाए जाएंगे। इससे पूर्व अंजली ने अपने समर्थकों के साथ भंगेड़ी और हनुमान कालोनी में चुनावी रैली निकाली जिसमे युवाओं और महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी।

इस दौरान अंजली के समर्थक तख्तियों पर कप प्लेट का चुनाव चिन्ह का प्रचार करते नज़र आए। युवाओं ने इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस भी किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।अंजली सेठ का दावा है कि उन्हें जनता ने मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।रास्ता विवाद आज बड़ी समस्या बन चुकी है उसका समाधान करायेंगे।इस दौरान अंजली सेठ के साथ आनन्द सेठ,उनके पति रोहित सेठ आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369