मोहम्मद शामिक
मानकपुर आदमपुर ज़िला पंचायत सीट पर भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। किरण चौधरी ने भलस्वागाज़ और मानकपुर गांव में घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की इस दौरान गांव के लोगों ने किरण चौधरी को जीत का आशीर्वाद भी दिया। ग्रामीणों को आशा है कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में भाजपा ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है। हालांकि इस क्षेत्र काभाजपा सरकार में काफी विकास हुआ भी है।
इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है क्षेत्र की जनता विकास के लिए इस बार भाजपा को जिताने का काम कर रही है। उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार है भाजपा ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है पहले भी इस क्षेत्र में भाजपा ने ही विकास किया है जिसे जनता भली भांति जानती है।उन्होंने भलस्वागाज़ गांव की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार जनता भाजपा को जिताने का काम करे क्योंकि जो ज़िला पंचायत सदस्य पहले जीत कर गए उन्होंने अपना विकास तो किया जनता का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा जनता को आज तक भुगतना पड़ रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला