आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल दो दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार इस सीट पर जावेद बीडीसी ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है चुनाव चिन्ह चश्मे पर मोहर लगाने की ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं आज अपने भारी समर्थकों के साथ जावेद ने रैली निकाली जिसमें युवाओं की संख्या बहुत अधिक थी ।यही कारण है कि प्रचार में अन्य प्रतियाशियों से जावेद बीडीसी बहुत आगे चल रहे हैं जावेद का दावा है कि उन्हें सर्व समाज का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।
अगर उन्हें जनता चुनकर भेजती है तो रास्ते के विवाद को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा और गांव से लगने वाले सभी रास्ते खुलवाए जाएंगे। इससे पूर्व जावेद ने अपने समर्थकों के साथ भंगेड़ी और हनुमान कालोनी में चुनावी रैली निकाली जिसमे युवाओं और महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी। इस दौरान जावेद के समर्थक तख्तियों पर चश्मे का चुनाव चिन्ह का प्रचार करते नज़र आए। युवाओं ने इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जावेद का दावा है कि उन्हें जनता ने मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।रास्ता विवाद आज बड़ी समस्या बन चुकी है उसका समाधान करायेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला