Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर सीट पर अंजली सेठ को मिला दलित समाज का भी समर्थन, अंजली ने कहा परिवर्तन होकर रहेगा, जनता करेगी फैसला

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला नज़र आ रहा है। निर्दलीय प्रतियाशी अंजली सेठ ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।अंजली सेठ को जहां सर्व समाज का वोट मिल रहा है वहीं अब भंगेड़ी के दलित समाज ने भी अंजली सेठ को समर्थन देकर  चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।अंजली सेठ  प्रमुख समाजसेवी आनन्द सेठ की पुत्रवधु  हैं ।आनन्द सेठ एक कारोबारी है  जिनसे सभी लोग भली भांति परिचित हैं।

अंजली सेठ का वैसे तो लोग जगह जगह  स्वागत करने में जुटे हैं लेकिन अब दलित समाज का समर्थन मिलने से अंजली सेठ और अधिक मज़बूत होतीं नज़र आ रहीं हैं। अंजली सेठ ने दलित समाज की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  वह बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के सपनो  को साकार करने आईं हैं ।उन्होंने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने कहा था की  शिक्षित बनो संघर्ष करो  आगे बढ़ो उसी पर वह इस क्षेत्र में कार्य करेंगी। अंजली सेठ ने लोगों से आह्वान किया कि अब से पहले काफी ज़िला पंचायत सदस्य चुन कर यहां से गए लेकिन उन्होंने अपना विकास तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया जिसका खामियाजा आज तक इस क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस दौरान दलित समाज के लोगों ने विशवास दिलाया कि इस बार अंजली को अपना समर्थन दे रहे हैं अंजली एक शिक्षित और  अच्छी सोच रखने वाली महिला हैं जिन पर जनता इस बार भरोसा कर रही है।इस दौरान कार्यक्रम में अंजली सेठ संघर्ष करो अंजली सेठ आगे बढ़ों के जमकर नारे भी लगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369