Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की एनएच अधिकारियों से किसान नाराज़,मुआवजा भी नहीं मिला प्रमुख समाजसेवी तनवीर ने कहा आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में एनएच की टीम के द्वारा किसानों की हाईवे में गई जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया गया जिसमें किसानों के द्वारा उनका विरोध किया गया। इस दौरान  सफरपुर से जिला पंचायत के प्रतियाशी तनवीर आलम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  एनएच द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकरण की गई भूमि का मुआवजाभी पूरी तरह से किसानों को नहीं मिला है।गौरतलब है  कि क्षेत्र के किसानों की कुछ जमीन हाईवे में गई थी।

किसानों का आरोप है कि अभी तक सभी लोगों को पूरी तरह से एनएच के द्वारा मुआवजा भी नहीं दिया गया है। किसानों की फसल तैयार होने वाली है और एनएच की टीम के द्वारा किसानों की फसल को नष्ट करने का प्रयास किया गया है। किसानों का कहना है कि हम एनएच की टीम का विरोध नहीं करेंगे यदि एनएच के अधिकारी हमें एक माह का समय दें जिससे कि हमारी फसल तैयार होकर कट जाए। वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति का कहना है कि किसानों की फसल तैयार होने वाली है और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करते हैं तो  अन्न भी नष्ट होगा जिससे राष्ट्र का भी नुकसान होगा और यदि एनएच के अधिकारी 1 माह का समय देते हैं तो किसान अपनी फसल को काट लेगा। और फिर हमारे द्वारा इनका विरोध नहीं किया जाएगा।

वहीं पूर्व राज्य मंत्री एवं किसान नेता मौहम्मद अयाज़ ने कहा कि किसानों की गन्ने की फसल और धान की फसल लगभग तैयार ही है। और किसानों को एक माह का समय दिया जाए जिससे कि किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सके। और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करने का प्रयास करेंगे तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे और आंदोलन भी करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369