Jan Mudde

No.1 news portal of India

मानकपुर आदमपुर ज़िला पंचायत सीट पर किरण चौधरी को सर्वसमाज का मिल रहा समर्थन,सभी ने कहा भाजपा का देंगे साथ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। जौरासी जबरदस्तपुर जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने चौधरी किरण उर्फ राजेन्द्र को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है ।इस सीट पर चौधरी किरण एक बेहतर प्रतियाशी के तौर पर देखे जा रहे हैं चौधरी किरण ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ खजूरी,भलस्वागाज़ आदि गांव में प्रचार तेज़ कर दिया है। उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है।

चौधरी किरण का दावा है कि उन्हें इस बार सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता को लाभ मिला है यही कारण है कि जनता अब भाजपा को वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है वह अपना भला बुरा बखूबी समझती है।

इस सीटपर भाजपा की जीत होना तय है। किरण चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान भलस्वागाज़ और मानकपुर आदमपुर गांव के कई सौ लोगों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ ज़ोरदार स्वागत भी किया। चौधरी ने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं उन्हें मान्य होगा ।किरण ने कहा कि उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है।मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट पर युवा ही जिला पंचायत सदस्य होंगे अगर उन्हें युवाओं का साथ मिला तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे ।

इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि किरण चौधरी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं किरण चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं है किरण ने हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। उन्होने कहा कि कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे किरण चौधरी आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर दें। इस दौरान भलस्वागाज़ और खजूरी गांव के सैंकड़ो लोग भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369