आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। जौरासी जबरदस्तपुर जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी और खानपुर विधायक के बेहद खास हाजी जावेद ने अपनी पत्नी के समर्थन में प्रचार तेज़ कर दिया है। उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। गाधारोना,शिकारपूर,हज्जरपुर, बुक्कनपुर,जौरासी जबरदस्तपुर क्षेत्रों के अलावा अन्य गांव में भी हाजी जावेद को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
हाजी जावेद का दावा है कि इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके चलते इस बार जौरासी सीट पर उनकी जीत होना तय है। जावेद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान हज्जरपुर और जौरासी गांव के कई सौ लोगों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ ज़ोरदार स्वागत भी किया।
जावेद ने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं उन्हें मान्य होगा ।अयाज़ ने कहा कि उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है।जौरासी जिला पंचायत सीट पर युवा ही जिला पंचायत सदस्य होंगे अगर उन्हें युवाओं का साथ मिला तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे ।इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि जावेद बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं हाजी जावेद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैजावेद ने हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता।
इस दौरान जावेद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। उन्होने कहा कि कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे जावेद आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर दें। इस दौरान जौरासी और हज्जरपुर गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला