Jan Mudde

No.1 news portal of India

सफरपुर ज़िला पंचायत सीट पर पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज़ ने प्रचार किया तेज़, सभी समाज का मिल रहा है भरपूर समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। सफरपुर जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी और पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज़ ने प्रचार तेज़ कर दिया है उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है सफरपुर ,सरकडी,माधोपुर, रहीमपुर, पाडली,रसूलपुर के अलावा अन्य गांव में भी मोहम्मद अयाज़ को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मोहम्मद अयाज़ का दावा है कि इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके चलते इस बार सफरपुर सीट पर उनकी जीत होगी।

पूर्व राज्य मंत्री ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान पाडली गांव के कई सौ लोगों ने मोहम्मद अयाज़ का चुनाव चिन्ह केतली के साथ ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।पाडली के सैंकड़ो कार्यकर्ता बड़ी केतली के साथ खताखेड़ी पूर्व राज्य मंत्री के आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे।अयाज़ ने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं उन्हें मान्य होगा अयाज़ ने कहा कि उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है।

सफरपुर जिला पंचायत सीट पर युवा ही जिला पंचायत सदस्य होंगे अगर उन्हें युवाओं का साथ मिला तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे ।इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि अयाज़ बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं अयाज़ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैअयाज़ ने हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान अयाज़ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। उन्होने कहा कि कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे अयाज़ आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर दें। इस दौरान पाडली और माधोपुर गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369