Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर सीट पर कारोबारी संदीप पंवार ने अपनी भाभी के प्रचार में झोंकी ताकत, सभी समाज का मिल रहा भरपूर समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के  मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। भंगेड़ी महावतपुर  जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी और कारोबारी संदीप पंवार ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।उन्हें सर्व समाज का भारी समर्थन मिल रहा  है भंगेड़ी,टोडा कल्याणपुर,हनुमान कालोनी और दुर्गा कालोनी  के अलावा अन्य क्षेत्रों  से भी संदीप पंवार  को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है संदीप पंवार का दावा है कि इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद युवाओंऔर महिलाओं  का साथ मिल रहा है जिसके चलते इस बार उनकी भाभी  की कल सीट पर ऐतिहासिक  जीत होगी ।संदीप पंवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं संदीप पंवार  ने कहा कि  उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है भंगेड़ी महावतपुर  जिला पंचायत सीट पर महिला और युवा वर्ग ही जिला पंचायत सदस्य होंगे अगर उन्हें महिलाओं का साथ मिलता तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि संदीप पंवार बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहीं  हैं गौरतलब है कि संदीप पंवार किसी परिचय के मोहताज नहीं है संदीप पंवार एक कारोबारों होने के चलते   हमेशा  जनता के बीच रहकर  जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान पंवार   ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह  अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।पंवार ने दावा किया कि अगर जनता ने उनकी भाभी को मौका दिया तो उनकी  भाभी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।पंवार ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।

उन्होने कहा कि  कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकाये में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे संदीप पवार   आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर  दें। इस दौरान मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369