आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी आंनद सेठ ने इस बार अपनी पुत्र वधु को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्हें सर्व समाज का भारी समर्थन मिल रहा है भंगेड़ी,टोडा कल्याणपुर,हनुमान कालोनी और दुर्गा कालोनी के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी अंजली सेठ को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है अंजली सेठ का दावा है कि इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद युवाओंऔर महिलाओं का साथ मिल रहा है जिसके चलते इस बार उनकी पत्नी की के सीट पर जीत होगी सनी त्यागी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं उन्हें मान्य होगा अंजली सेठ ने हनुमान कालोनी में कहा कि उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर महिला और युवा वर्ग ही जिला पंचायत सदस्य होंगे
अगर उन्हें महिलाओं का साथ मिलता तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे ।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि अंजली सेठ बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहीं हैं गौरतलब है कि आनन्द सेठ किसी परिचय के मोहताज नहीं है आनन्द सेठ ने हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान आनन्द सेठ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।
सेठ ने दावा किया कि अगर जनता ने उनकी पुत्रवधु को मौका दिया तो उनकी पुत्रवधु नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।सेठ ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। उन्होने कहा कि कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकाये में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे आनन्द सेठ आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर दें। इस दौरान मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला