Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर सीट पर सन्नी त्यागी की पत्नी साबित हो सकती हैं मज़बूत प्रतियाशी, सभी समाज का मिल रहा भरपूर समर्थन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी और युवा नेता सन्नी त्यागी  अपनी पत्नी को सर्व समाज का समर्थन मिलने लगा है किशनपुर जमालपुर, नन्हेड़ा अनन्तपुर के अलावा अन्य गांव में भी सन्नी त्यागी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है सनी त्यागी का दावा है कि इस बार जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद युवाओं का साथ मिल रहा है

 जिसके चलते इस बार उनकी पत्नी की के सीट पर जीत होगी सनी त्यागी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब से पहले जो भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए उन्होंने कभी विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि आज क्षेत्र पूरी तरह से बदहाल बना हुआ है लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो यहां की जनता जिला पंचायत सदस्य होगी जो जनता फैसला करेगी वहीं उन्हें मान्य होगा सनी त्यागी ने कहा कि उनके चुनाव मैदान में आने से युवाओं में भी भारी उत्साह है किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट पर युवा ही जिला पंचायत सदस्य होंगे अगर उन्हें युवाओं का साथ मिला तो वह इस क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि सन्नी  त्यागी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं सन्नी त्यागी किसी परिचय के मोहताज नहीं है सन्नी ने  हमेशा जनता के बीच रहकर  जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान सन्नी त्यागी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह  अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।त्यागी ने दावा किया कि अगर जनता ने उनकी पत्नी को मौका दिया तो उनकी पत्नी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।सन्नी त्यागी ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।

उन्होने कहा कि  कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकाये में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे सन्नी त्यागी आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर  दें। इस दौरान किशनपुर जमालपुर गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369