Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर अंजली सेठ ने बनाया मुकाबला रोचक, अंजली सेठ बनी मतदाताओं की पहली पसंद

Spread the love

शामिक

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार आनन्द सेठ की पुत्र वधु ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अंजली सेठ को जहां युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं सभी वर्गों और सभी जातियों के साथ साथ महिलाओं का भी भारी समर्थन मिल रहा है। अंजली सेठ वैसे तो किसी परिचय की मोहताज नहीं है सभी लोग उनके परिवार से बखूबी वाकिफ हैं इस बार अंजली सेठ उनके पति रोहित सेठ और उनके ससुर आनंद सेठ ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।सभी लोग घर घर जाकर वोट की अपील कर रहे है अंजली ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी गांव में बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराया है तो वहीं कोरोना काल मे लोगों की काफी मदद भी की है।

जिनका लाभ मिलना अंजली सेठ को इस चुनाव में मिलना तय है। अंजली सेठ का टोडा गांव में जोरदार स्वागत भी हुआ है।अंजली को जहां भंगेड़ी,दुर्गाकालोनी, जलालपुर आदि गांव से लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं अब अंजली सेठ महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं।अंजली सेठ का कहना है कि उन्हें सर्व समाज का साथ मिल रहा है इस क्षेत्र के विकास के लिए और लोगों की सेवा के लिए वह इस चुनाव में राजनीति में आई है।

जनता इस बार उनके लिए मन बना चुकी है इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल चुकी है।अंजली सेठ ने कहा की किसी भी ज़िला पंचायत सदस्य ने इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अगर उन्हें जनता ने मौका दिया तो इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व क्षेत्र की जनता ही करेगी। उन्होंने कहा कि जनता से वह जो वायदे करेंगी उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369