आरिफ़ नियाज़ी
सफरपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार प्रमुख समाजसेवी और प्रतियाशी मुरसलीन ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। मुरसलीन को जहां युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं सभी वर्गों और सभी जातियों का भी समर्थन मिल रहा है। मुरसलीन वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं है सभी लोग उनसे बखूबी वाकिफ हैं इस बार मुरसलीन घर घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। मुरसलीन ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी गांव में बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराया है तो वहीं कोरोना काल मे लोगों की काफी मदद भी की है। जिनका लाभ मिलना मुरसलीन को मिलना तय है।

मुरसलीन का माधोपुर गांव में जोरदार स्वागत भी हुआ है।मुरसलीन को जहां सफरपुर ,माधोपुर, खताखेड़ी, राहीपुर और सफरपुर आदि से लोगों का समर्थन मिल रहा है तो वहीं पाडली गांव में भी मुरसलीन लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं।मुरसलीन का कहना है कि उन्हें सर्व समाज का साथ मिल रहा है इस क्षेत्र के विकास के लिए और लोगों की सेवा के लिए वह इस चुनाव में राजनीति में आए है। जनता इस बार उनके लिए मन बना चुकी है इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल चुकी है।मुरसलीन ने कहा की किसी भी ज़िला पंचायत सदस्य ने इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अगर उनकी पत्नी को जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की जनता ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी ।उन्होंने कहा कि जनता से वह जो वायदे करेंगे उन्हें वह पूरा करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला