आरिफ़
भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं संदीप पंवार सुनार ने अपनी भाभी को प्रतियाशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है।संदीप पंवार को जहां युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं सभी वर्गों और सभी जातियों के साथ साथ महिलाओं का भी भारी समर्थन मिल रहा है। संदीप पंवार वैसे तो एक कारोबारी है जो पहले से ही जनता के दिलों में जगह बनाये हुए हैं उन्हें आशा है कि इस बार जनता उन्हीं को चुनेगी। संदीप पंवार ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

उनका पूरा परिवार घर घर जाकर वोट की अपील कर रहे है संदीप पंवार ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी टोडा गांव में बड़े ग्रामीणों की मांग पर रास्ते की साफ सफाई,लाइटिंग और स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराई है तो वहीं कोरोना काल मे लोगों की काफी मदद की है। जिनका लाभ मिलना संदीप पंवार को मिलना तय है। संदीप पंवार का टोडा और हनुमान कॉलोनी में जोरदार स्वागत हुआ है।
संदीप की भाभी ,दुर्गाकालोनी, जलालपुर और टोडा आदि गांव से लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं अब संदीप पंवार ने प्रचार तेज़ कर दिया हैं।संदीप पंवार और हाजी नोशाद का कहना है कि उन्हें सर्व समाज का साथ मिल रहा है इस क्षेत्र के विकास के लिए और लोगों की सेवा के लिए वह इस चुनाव में राजनीति में आये है। जबकि अब से पहले जो भी ज़िला पंचायत सदस्य बने उन्होंने कोई विकास नहीं किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला