Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के अधिवक्ताओं ने एडवोकेट मुस्तकीम सिद्दीकी का किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत,मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने मंगलौर के किला मोहल्ला गांव निवासी एडवोकेट मुस्तकीम सिद्दीकी को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने उम्मीद जताई है कि ऐडवोकेट मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी भारतीय किसान यूनियन अंबावता को मजबूती प्रदान करेंगे इतना ही नहीं किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए संगठन को भी मजबूती प्रदान करेंगे। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने एडवोकेट मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी से उम्मीद जताई कि वह भारतीय किसान अम्बावता आगे बढ़ाने का काम करेंगे और अल्पसंख्यकों को यूनियन जोड़ने का काम करेंगे।

आज नवनियुक्त भारतीय किसान यूनियन अंबावता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी का रामनगर में अधिवक्ताओं के चेंबर में अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी एडवोकेट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें भारतीय किसान यूनियन अम्बावता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे ।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों का शोषण करेंगे उनके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन बड़े पैमाने पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा गन्ना किसानों की भुगतान की समस्या को भी जल्द से जल्द हल किया जाएगा ।अधिवक्ता मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी का स्वागत करने वालों में नौशाद एडवोकेट ,वासिद हसन एडवोकेट, मोहम्मद आलम कुरेशी काशिफ पुंडीर, असजद भारती, शहजाद, परमवीर, फैजान साबरी ,शारुन, मोहम्मद आमिर, पंकज ,ताहिर ,शाहिद, पंकज कंबोज, कंवरपाल, अशोक, नीलम, नगमा,अंजू,आज़म,संदीप लोहान,और नईम सिद्दकी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369