Jan Mudde

No.1 news portal of India

इट्स ऑल पॉसिबल इंटरनेशनल स्कूल का संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रहा दबदबा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लंढोरा के जौरासी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संकुल ढंडेरा के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें इट्स ऑल पॉसिबल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया l

खो-खो प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया इतना ही नहीं 50 मीटर में दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया l
100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
*200 मीटर* में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
ताइक्वांडो में भी 18 बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया

इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद ब्लॉक खेल समन्वयक दिनेश बडथ्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मोहब्बत अली ने खेलों का आगाज दौड की प्रतियोगिता से कराया । जिसमें उप शिक्षा अधिकारी नारसन मेराज अहमद ने भी प्रतिभाग करते हुए छात्रों का होंसला बढाया।
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में सी आर सी ढंडेरा अरविंद कुमार,प्रधानाध्यापक शकील अहमद,देशराज, फरहत अली आदि मौजूद रहे l

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369