Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेडी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर अंजली सेठ को मिल रहा है महिलाओं और युवाओं का भारी समर्थन, बुजुर्ग महिलाओं ने भी दिया अंजली को आशीर्वाद

Spread the love

आरिफ़ नियाजीं

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के नामांकन के बादअब प्रतियाशियो ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। ज़िला पंचायत भंगेडी महावतपुर सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला नज़र आ रहा है । इस सीट पर प्रमुख समाजसेवी और पेट्रोल पम्प स्वामी आनन्द सेठ की पुत्र वधु अंजली सेठ को अब महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे अंजली सेठ काफी उत्साहित नज़र आ रही हैं इतना ही नहीं अगर योग्यता की बात करें तो अंजली सेठ ने स्नातक की पढ़ाई की है वह एक शिक्षित महिला है जिनमे अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने का जज़्बा है।

अंजली एक खुश मिजाज और व्यवहारिक महिला हैं जो अपने परिवार को बखूबी तरीके से चला रहीं हैं साथ ही ज़िला पंचायत चुनाव में अपने प्रचार में भी काफी मेहनत कर रहीं हैं ।अंजली का दावा है कि इस चुनाव के परिणाम उनके ही हक में जायेगा उन्हें सर्व समाज का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है जिसके बूते वह लगातार आगे बढ़ रहीं हैं उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है कि भगवान किसी की मेहनत को नहीं रखता इसलिए उन्हें भी पूरी आशा है कि उनकी मेहनत का परिणाम उन्हें ज़रूर मिलेगा। अंजली सेठ ने शुक्रवार को गोगा माड़ी के मेले पर भंडारे का आयोजन किया और स्वयं अपने हाथों से प्रसाद का वितरण किया ।

टोडा गांव में भी लोगों ने अंजली सेठ को भरोसा दिलाया है कि इस बार उनका समर्थन उसी को रहेगा जो शिक्षित होगा और क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369