आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी पूरी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट किशनपुर जमालपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता दिखाई दे रहा है ।इस बार ज़िला पंचायत सीट पर सन्नी त्यागी सभी पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं ।

बुधवार को सन्नी त्यागी अपने भारी समर्थकों और अपनी पत्नी के साथ नामांकन करने पहुंचे। सन्नी त्यागी के समर्थकों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है नन्हेड़ा और किशनपुर गांव आदि गांव के लोगों का कहना है कि ज़िला पंचायत के प्रतियाशी सन्नी त्यागी की पत्नी इस बार चुनाव मैदान में है जिन्हें उनका पूरा समर्थन मिलेगा।इस दौरान सन्नी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया वहीं सन्नी त्यागी ने नन्हेड़ा अरबी मदरसे के नाज़िम का भी आशीर्वाद लिया नाज़िम साहब ने सन्नी त्यागी को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीत की दुआएं भी दी।
अरबी मदरसे के नाज़िम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि सन्नी त्यागी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं सन्नी लोगों की खिदमात को भी बखूबी अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दुआएं सन्नी त्यागी और उनकी पत्नी के साथ हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि सन्नी त्यागी ही इस सीट से कामियाब होंगे। सन्नी त्यागी बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला