आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी पूरी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट भंगेडी महावतपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता दिखाई दे रहा है ।इस बार ज़िला पंचायत सीट पर शिक्षक अब्दुल वाजिद की पत्नी सभी पर भारी पड़ती नज़र आ रहे हैं । आज गुरूवार को अब्दुल वाजिद अपने भारी समर्थकों और पत्नी के साथ नामांकन करने पहुँचेंगे।

अब्दुल वाजिद के समर्थकों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है भंगेडी और दुर्गा कॉलोनी,जलालपुर ,टोडा आदि गांव के लोगों का कहना है कि ज़िला पंचायत के प्रतियाशी अब्दुल वाजिद इस बार चुनाव मैदान में है जिन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।इस दौरान अब्दुल वाजिद का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया वहीं अब्दुल वाजिद ने भंगेडी गाँव के हनुमान मंदिर में जाकर लोगों का आशीर्वाद भी लिया। हनुमान मंदिर के पंडित जी ने अब्दुल वाजिद को आशीर्वाद देते हुए उनकी जीत की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अब्दुल वाजिद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं अब्दुल वाजिद लोगों की खिदमात को भी बखूबी अंजाम देते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद अब्दुल वाजिद के साथ हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि अब्दुल वाजिद ही इस सीट से कामियाब होंगे।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अफ़ज़ाल अहमद भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला